फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: अपात्रों को आवास देने का आरोपी सचिव निलंबित

Thu, 13 Jul 2023 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना का लाभ अपात्रों को दिलाने के मामले में टांडा क्षेत्र के एक ग्राम पंचायत अधिकारी (सचिव) को डीपीआरओ ने निलंबित कर दिया। सचिव को डीपीआरओ कार्यालय से संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन

टांडा ब्लॉक क्षेत्र के बलरामपुर गांव के लोगों ने बीते दिनों डीएम अविनाश सिंह से शिकायत दर्ज कराई थी। ग्रामीणों का आरोप था कि ग्राम पंचायत अधिकारी दिनेश कुमार ने 12 ऐसे लोगों को प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना का लाभ दिलाया दिया, जो पात्र नहीं हैं। इस मामले का संज्ञान लेते हुए डीएम ने डीपीआरओ को जांच कराए जाने का निर्देश दिया। विभागीय जांच में आरोप सही पाए गए।
जांच में पता चला कि योजना के तहत प्रथम व द्वितीय किस्त की राशि भी संबंधित लोगों को दी गई। जांच रिपोर्ट के आधार पर डीएम के निर्देश पर डीपीआरओ अवनीश कुमार श्रीवास्तव ने संबंधित ग्राम पंचायत अधिकारी को निलंबित कर दिया। इसके साथ ही अपर जिला पंचायतराज अधिकारी को मामले की विस्तृत जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें