फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: नदी में फेंका जा रहा मांस का अवशेष, घाट पर गंदगी

Wed, 03 Sep 2025 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रवण क्षेत्र (अंबेडकरनगर)। श्रवण धाम जाने वाले मुख्य मार्ग पर पुल के पास सड़क किनारे खुलेआम मांस की बिक्री से श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। उनका आरोप है कि मुर्गा, मछली और बकरे के मांस के विक्रेता दुकानदारी के बाद बचा हुआ अवशेष, विशेष रूप से मुर्गी के पंख और अन्य अपशिष्ट नदी में फेंक रहे हैं।
विज्ञापन

इससे न केवल नदी का जल प्रदूषित हो रहा है, बल्कि घाट पर स्नान करने वाले श्रद्धालुओं को दुर्गंध और अस्वच्छ वातावरण का सामना करना पड़ रहा है। श्रद्धालुओं के अनुसार यह स्थिति न केवल श्रद्धा के केंद्र श्रवण धाम की पवित्रता को प्रभावित कर रही है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी खतरा उत्पन्न कर रही है।
घाट के पुजारी पंडित सुनील मिश्रा ने बताया कि पूर्व में भी इस विषय पर शिकायतें की गई थीं। इसके बाद तत्कालीन जिलाधिकारी के निर्देश पर इस क्षेत्र में मांस बिक्री पर रोक लगा दी गई थी, लेकिन अब फिर से मांस विक्रेताओं ने अवैध रूप से दुकानें लगानी शुरू कर दी हैं। स्थानीय नागरिक ओमप्रकाश गोस्वामी, अरुण सिंह, मनोज सिंह, राजेंद्र यादव और समाजसेवी राजेश गोस्वामी ने जिलाधिकारी से मांग की है कि मामले में संज्ञान लिया जाए। श्रद्धालुओं की भावना एवं घाट की गरिमा को ध्यान में रखते हुए प्रभावी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें