सामूहिक विवाद समारोह में मौजूद नवदंपती।
अंबेडकरनगर। अकरबपुर नगर के गायत्री मंदिर के निकट रविवार को नारायण फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 21 जोड़ों ने सात फेरे लिए। मुख्य अतिथि प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने पहुंचकर नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया।
संस्था संरक्षक विवेक मौर्य के इस काम की सराहना की। कहा कि प्रदेश सरकार भी सामूहिक विवाह योजना के तहत गरीब बेटियों का विवाह करा रही है। नारायण फाउंडेशन ने ऐसा प्रयास कर अच्छा काम किया है। जरूरतमंदों व गरीबों की मदद के लिए सभी को आगे आना चाहिए। विवेक ने कहा कि वे गरीब तबके के लोगों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में संस्था की तरफ से भव्य तैयारी की गई थी। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी, शुभम सारस्वत, अवधेश द्विवेदी, मनोज गुप्त सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।