फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: लोकतंत्र सेनानियों को किया सम्मानित

Sun, 25 Jun 2023 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर के लोहिया भवन सभागार में रविवार को भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने देश में लगाए गए आपातकाल को काला दिवस के रूप में मनाया। कहा कि प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने यह निर्णय लेकर लोकतांत्रिक मूल्यों को कुचलने का काम किया था। कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य डॉ. हरिओम पांडेय ने कहा कि लोकतंत्र की हत्या करने के लिए 25 जून 1975 को आपातकाल घोषित किया गया था। लोकतंत्र सेनानियों को भयानक यातनाएं दी गई थीं। देश के लिए यह काला अध्याय था। इसे देश कभी भुला नहीं सकता। निजी स्वार्थ सिद्धि के लिए ही आपातकाल घोषित किया गया था। विशिष्ट अतिथि जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि आपातकाल को लोग कभी नहीं भूल सकते।
लोकतंत्र सेनानी परिषद अध्यक्ष रमाशंकर गुप्त और भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामप्रकाश यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकतंत्र को मजबूत करने का काम किया है। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी ने की। कहा कि 21 माह के आपातकाल ने देश के लोकतंत्र सेनानियों को न भूलने वाली यातनाएं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें