अंबेडकरनगर। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए लोगों में नि:शुल्क मास्क वितरण के लिए अकबरपुर नगर के मोहसिनपुर निवासी रामचंदर आगे आए हैं। पेशे से टेलरिंग का कार्य करने वाले रामचंदर अब तक 1200 मास्क का वितरण कर चुके हैं। उनका लक्ष्य तीन हजार से अधिक मास्क बांटना है।
कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आर्थिक रूप से कमजोर नागरिकों की मदद के लिए आम नागरिक सामने आ रहे हैं। कोई भोजन उपलब्ध करा रहा, तो कोई आर्थिक मदद कर रहा। इन सबके बीच अकबरपुर नगर के मोहसिनपुर निवासी पेशे से टेलर का कार्य करने वाले रामचंदर भी आगे आए हैं।
वे निजी संसाधन से मास्क तैयार कर नागरिकों में निशुल्क वितरण कर रहे हैं। रामचंदर ने सोमवार को अमर उजाला से वार्ता के दौरान बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए वे किसी की आर्थिक मदद तो नहीं कर सकते हैं, ऐसे में उन्होंने मास्क का वितरण करने की ठानी। बताया कि अब तक 1200 मास्क का वितरण निशुल्क कर चुके हैं। उनका लक्ष्य तीन हजार से अधिक मास्क तैयार कर बांटना है।