फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारावफात कल, तैयारियां पूरी, इस बार नहीं निकलेगा जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। मुसलमानों के आखिरी रसूल हजरत मोहम्मद मुस्तफा अलैह के जन्मदिवस पर मनाए जाने वाले बारावफात की तैयारियां जिले में लगभग पूर्ण हो गई हैं। कोरोना संक्रमण को देखते हुए शासन द्वारा जारी गाइड लाइन के अनुसार इस बार किसी भी प्रकार का जुलूस नहीं निकलेगा। ऐसे में मस्जिदों में ही इस बार महफिल आदि का आयोजन होगा। इसके लिए मस्जिदों की साफ सफाई, रंगाई पुताई व साज सजावट का कार्य तेजी से चल रहा है। पर्व की खुशियों में किसी भी प्रकार की कमीं न रह जाए, इसके लिए बाजारों में पहुंचकर बढ़ चढ़कर खरीददारी भी की जा रही है।
विज्ञापन

आगामी 30 अक्तूबर शुक्रवार को मनाए जाने वाले बारावफात पर्व को लेकर जिले में तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई है। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में पर्व के मौके पर होने वाली महफिल को सफल बनाने को लेकर जरूरी तैयारियां तेज कर दी गई हैं। विगत वर्षों में पर्व के मौके पर भव्य ढंग से जुलूस निकलता था, लेकिन इस बार कोरोना संकट के चलते जुलूस पर प्रतिबंध है।
ऐसे में मस्जिदों के साथ साथ अन्य स्थानों पर महफिल का आयोजन होगा। पर्व को देखते हुए जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित मस्जिदों की रंगाई-पुताई के साथ ही साज सजावट का कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है। पर्व के उल्लास में किसी भी प्रकार की कमीं न रह जाए, इसे लेकर जरूरी खरीददारी तेज कर दी गई है। रेडीमेड कपड़ों, जूता चप्पल के साथ ही टोपी आदि की भी खरीददारी बुधवार को संबंधित बाजारों में पहुंचकर की।
विज्ञापन

इस बीच शहजादपुर चौक स्थित जामा मस्जिद से जुड़े कलाम मोहम्मद खां ने कहा कि जश्रे ईदमीलादुन्नबी के मौके पर होने वाले कार्यक्रम कोरोना संकट को देखते हुए शासन द्वारा जारी गाइड लाइन के अनुसार होगा। इस संबंध में जो भी दिशा निर्देश जारी किए जाएंगे, उसका पालन किया जाएगा। ईदगाह कमेटी से जुड़े मेराज अय्यूबी व अजमल कुरैशी ने कहा कि कोरोना संकट को देखते हुए शासन प्रशासन द्वारा जो भी दिशा निर्देश जारी किए जाएंगे, उसका शत-प्रतिशत पालन किया जाएगा। मस्जिदों व अन्य स्थानों पर आयोजित होने वाली महफिल के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा जाएगा। उधर एडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने बताया कि पर्व के संबंध में कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र की अध्यक्षता में बैठक होगी। उसमें जो भी दिशा निर्देश दिए जाएंगे उसी के अनुसार पर्व से संबंधित आयोजन होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें