अंबेडकरनगर। मरुधर अप एक्सप्रेस का संचालन शनिवार को बदले रूट से किया गया। इस ट्रेन के अकबरपुर स्टेशन पर नहीं पहुंचने से यात्रियों को परेशानी हुई। इसके साथ आठ अन्य ट्रेनें घंटों विलंब से पहुंची।
वाराणसी में यार्ड निर्माण के चलते मरुधर एक्सप्रेस को शनिवार को जफराबाद से सुल्तानपुर होते हुए लखनऊ के लिए रवाना किया गया। अकबरपुर स्टेशन से ट्रेन पर सवार होने के लिए पहुंचे यात्रियों जफराबाद व सुल्तानपुर तक की दौड़ लगानी पड़ी। इसके अलावा दून डाउन एक्सप्रेस शनिवार को साढ़े छह घंटे विलंब से पहुंची। तिनसुखिया डाउन तीन घंटे, फरक्का डाउन ढाई घंटे, किसान डाउन तीन घंटे, सियालदाह डाउन दो घंटे, किसान अप दो घंटे, दून अप दो घंटे और फरक्का अप तीन घंटा देरी से अकबरपुर स्टेशन पहुंची। इससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी।