अंबेडकरनगर। अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर रविवार को कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से पहुंचीं, जिससे यात्रियों को स्टेशन पर इंतजार करना पड़ता। इस कारण अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर आने वाली ट्रेनें घंटों की देरी से पहुंची। इसमें ट्रेन नंबर 14853 मरुधर एक्सप्रेस साढ़े चार घंटा, ट्रेन नंबर 14650 सरयु यमुना एक्सप्रेस साढे चार घंटा, ट्रेन नंबर 19321 इंदौर पटना एक्सप्रेस ढाई घंटा, ट्रेन नंबर 14854 मरुधर एक्सप्रेस साढ़े दो घंटा 21 मिनट, ट्रेन नंबर 19165 दरभंगा साबरमती एक्सप्रेस दो घंटा, ट्रेन नंबर 13010 दून एक्सप्रेस डेढ़ घंटा, ट्रेन नंबर 13308 गंगा सतलज एक्सप्रेस एक घंटा, ट्रेन नंबर 13151 जम्मू तवी एक्सप्रेस एक घंटा, ट्रेन नंबर 04217 लखनऊ इंटरसिटी स्पेशल सुपरफास्ट एक्सप्रेस एक घंटा 30 मिनट, ट्रेन नंबर 13307 गंगा सतलज एक्सप्रेस एक घंटा 40 मिनट व अन्य ट्रेनें देरी से गंतव्य स्टेशन पर पहुंची। स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि कुछ ट्रेनें विलंब से स्टेशन पहुंची हैं। इसके लिए यात्रियों को लगातार पूछताछ केंद्र पर बताया जाता है।