फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सात घंटे गुल रही 40 गांव की आपूर्ति, लोग हुए परेशान

Sun, 09 Nov 2025 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। महरुआ विद्युत उपकेंद्र पर 33 केवीए लाइन ब्रेकर बदलने के कार्य के चलते रविवार को सात घंटे 40 गांव की बिजली आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन

महरुआ बाजार, रामपुर नोनसिला, सेमरी,नसीरपुर, मंशापुर पतौना, मुकुंदपुर, उदयपुर, सिलावट सेहरा, जलालपुर, रामनगर, मंशापुर सहित 40 गांव में उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ने से ओवरलोडिंग की समस्या बन गई थी। इससे निजात के लिए पावर ट्रांसफार्मर मरम्मत का कार्य कराया गया। बिजली घर की ट्राली व ब्रेकर बदलने का कार्य भी हुआ। इसके चलते सुबह 10 बजे बाधित आपूर्ति शाम पांच बजे बहाल हो सकी। इस दौरान उपभोक्ताओं को दुश्वारियों को सामना करना पड़ा। वीआईपी बिजली घर के सिविल लाइन क्षेत्र में रविवार सुबह चार बजे से छह बजे तक आपूर्ति बाधित रही। शहजादपुर और पटेलनगर मोहल्ले में पूरे दिन बिजली की लुका छिपी का दौर जारी रहा। अधिशासी अभियंता आशीष यादव ने बताया कि पूर्व में कटौती की सूचना उपभोक्ताओं को दे दी गई थी। मरम्मत के बाद आपूर्ति सुचारू करा दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें