फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सुहागिनों ने की वट वृक्ष की पूजा, मांगा अखंड सौभाग्य

Sun, 17 May 2026 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कटेहरी। क्षेत्र में शनिवार को वट सावित्री पर्व श्रद्धा और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। सुबह से ही सुहागिन महिलाओं ने व्रत रखकर वट वृक्ष की पूजा की और पति की लंबी उम्र की कामना की।
विज्ञापन

क्षेत्र के शिवबाबा धाम में सुबह से महिलाओं की भीड़ जुटी रही। महिलाओं ने वट वृक्ष के पास विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। पूजा के दौरान वट वृक्ष की परिक्रमा कर धागा बांधा गया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की गई।
महिलाओं ने पंडितों के मंत्रोच्चार के बीच पूजन कराया। सुहागिनों ने पति के स्वस्थ और दीर्घ जीवन के साथ परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। ग्रामीण क्षेत्रों के मंदिरों और घरों में भी महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से वट सावित्री व्रत का पालन किया। पर्व को लेकर बाजारों में भी सुबह से हलचल रही। पूजा सामग्री की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें