फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को घर से निकाला

Sun, 15 Mar 2026 10:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। दहेज में अतिरिक्त मांग पूरी न होने पर विवाहिता को घर से निकाल दिया गया। एसपी के निर्देश पर महिला थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। कटेहरी के प्रतापपुर चमुर्खा की पूजा ने शिकायती पत्र में बताया कि उनकी शादी 22 अक्तूबर 2017 को जलालपुर के मानिकपुर निवासी अखिलेश के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही पति, ससुर रामदौर, सास राजकुमारी, ननद साधना और देवर बुद्धांश दहेज से असंतुष्ट होकर अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। आरोप है कि 30 अक्तूबर 2023 को ससुराल पक्ष के लोगों ने पीटकर उन्हें घर से निकाल दिया। उनके दो बच्चे हैं। एसपी के निर्देश पर महिला थाना थाने में पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें