अंबेडकरनगर। रियल एस्टेट के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। अलीगंज के मुमताजगंज मोहल्ले में रविवार को सदाब आलम और साने आलम के घरों पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया गया। कलवारी निवासी निरंकार सहित 23 लोगों ने 26 अप्रैल 2024 को दोनों के खिलाफ जमीन दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसके बाद आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग निकले थे। लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने अब सार्वजनिक रूप से नोटिस चस्पा कर लोगों को भी सतर्क किया है। थानाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने बताया कि कुर्की का नोटिस चस्पा किया गया है।