अंबेडकरनगर। दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को घर से निकालने के आरोप में महिला थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। महरुआ के दुर्गापुर जमालपुर निवासी अनीता मिश्रा ने बताया कि उनका विवाह 10 मई 2023 को अयोध्या के निराला नगर निवासी शिवम उपाध्याय उर्फ आशू से हुआ था।
पति, सास नीता उपाध्याय, ससुर आदित्यनाथ, ननद श्वेता और ननदोई अखिलेश पाठक दहेज से संतुष्ट नहीं थे। अयोध्या में प्लॉट खरीदने के लिए 20 लाख रुपये लाने का दबाव बनाया गया। मांग पूरी न होने पर प्रताड़ित किया जाने लगा। 18 मई 2025 को पति और सास ने मां की तबीयत खराब होने का बहाना बनाकर उन्हें मायके छोड़ दिया। थाना प्रभारी ज्योति वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर पांच के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। (संवाद)