अंबेडकरनगर। जहांगीरगंज क्षेत्र में दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता प्रियंका को प्रताड़ित कर घर से निकालने के आरोप में पति प्रमोद विश्वकर्मा समेत पांच ससुरालीजनों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्रियंका का विवाह 8 मई 2025 को प्रमोद विश्वकर्मा से हुआ था। शादी में मायके पक्ष ने बाइक, सोने के जेवर और एक लाख रुपये नकद दिए थे।
ससुराल पहुंचते ही पति प्रमोद, जेठ अखिलेश, मनोज, देवर विनोद और जेठानी रोली ने तीन लाख रुपये व बुलेट मोटरसाइकिल की मांग की। आरोप है कि अतिरिक्त दहेज न मिलने पर 7 मार्च 2026 को प्रियंका की पिटाई की गई और खाना-पानी बंद कर दिया गया। 22 मार्च को उसके सभी जेवर लेकर उसे घर से निकाल दिया गया। सीओ जितेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है। (संवाद)