फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: पति को सुसाइड नोट भेज फंदे से लटकी विवाहिता

Sun, 25 Aug 2024 10:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
महरुआ थाना क्षेत्र के नरहरपुर गांव का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महरुआ (अंबेडकरनगर)। पति के फोन पर सुसाइड नोट भेजकर पत्नी ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मामला महरुआ थाना क्षेत्र के नरहरपुर गांव निवासी धर्मसेन की गांव के चौराहे पर मेडिकल स्टोर की दुकान है। इनका विवाह नौ माह पूर्व सुल्तानपुर जनपद के सोनू पारा गांव निवासी रंजना के साथ हुआ था। रविवार सुबह धर्मसेन मेडिकल स्टोर पर चला गया। सुबह 11 बजे करीब धर्मसेन के फोन पर एक सुसाइड नोट मिला। उसे देख वह घर की तरफ भागा। घर पहुंचने पर देखा कि दरवाजा अंदर से बंद था। वह किसी तरह दरवाजे को तोड़ अंदर पहुंचा तो वहां का दृश्य देख वह सन्न रह गया। रंजना का शव फंदे से लटक रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसे नीचे उतारा गया। घटना से परिजनों के बीच चीख पुकार मच गई। धर्मसेन ने घटना की जानकारी ससुर रामदीन को दी। सीओ भीटी सुरेश, कुमार मिश्र व नायब तहसीलदार कृष्णकांत मिश्र ने गांव पहुंचकर मामले की जानकारी हासिल की। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पति के अनुसार सुसाइड नोट में रंजना ने लिखा था कि वह अपने पति और पिता से बहुत प्यार करती है। इसके बाद भी उसे गलत समझा जाता है। इससे आहत होकर वह जान दे रही है। इसमें किसी का कोई दोष नहीं है। उधर थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें