फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 14.81 करोड़ से ग्राम पंचायतों में होंगे विकास कार्य

Sun, 25 Aug 2024 10:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
15वें वित्त आयोग से मिले रुपये, नाली, खड़ंजा, प्रकाश, मरम्मत व ठोस द्रव्य अपिशष्ट प्रबंधन के होंगे काम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
अंबेडकरनगर। जिले के 899 ग्राम पंचायतों में विकास कार्य में अब तेजी आएगी। लंबे समय बाद 15वें वित्त आयोग के तहत ग्राम पंचायतों को 14 करोड़ 81 लाख की धनराशि पहुंची है। इससे गांव में नाली, खड़ंजा, प्रकाश ,मरम्मत व ठोस द्रव्य अपिशष्ट प्रबंधन के कार्य कराए जाएंगे।
लोकसभा चुनाव के बाद शासन ने ग्राम पंचायतों में विकास कार्य के लिए 14 करोड़ 81 लाख का बजट दिया है। इसके तहत टाइड व अनटाइड दोनो कार्य कराए जाते हैं। लंबे समय से बजट न मिलने के चलते ग्राम पंचायतों में कई तरह के कार्य रुके हुए थे। ऐसे में राशि मिलने के बाद अधूरे व नए कार्यों में तेजी आएगी।
विज्ञापन


कराए जाएंगे कार्य
अंधियरवा गांव के प्रधान वेद प्रकाश ने बताया कि लंबे समय से राशि न मिलने से कार्य प्रभावित था। केवल मनरेगा के तहत कार्य हो रहे थे। अब राशि मिली है तो गांव के मुख्य मार्ग पर नाली का प्रस्ताव लंबे समय से बंद पड़ा था। पहले उसे कराया जाएगा। साथ ही अन्य कार्य भी कराए जाएंगे। मीरपुर शेखपुर के प्रधान प्रतिनिधि राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि 15 वें वित्त की राशि मिलने से पूर्व में कराए गए कार्यों का भुगतान किया जाएगा साथ ही कुछ खड़ंजों की मरम्मत भी होगी। नई नाली का भी निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन


कार्य कराने के दिए निर्देश
15वें वित्त की राशि सभी ग्राम पंचायतों में पहुंच गई है। जिससे गांव में विकास के कार्य प्रारंभ करने के निर्देश सचिव व ग्राम प्रधान को दिए गए हैं। इसका लाभ ग्रामीणों को कई तरह के कार्यों में देखने को मिलेगा।
-अवनीश कुमार श्रीवास्तव, डीपीआरओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें