फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: विवाहिता को पीटकर पुल के पास छोड़ा, पति समेत 10 पर केस

Tue, 28 Jul 2026 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भीटी। अहिरौली क्षेत्र के चंद्रदीप निवासी ललित तिवारी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी पुत्री श्रेया की शादी 21 अप्रैल 2024 को रुदऊपुर भोजपुर निवासी शुभम मिश्रा से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष अतिरिक्त दहेज की मांग कर प्रताड़ित करने लगा। कई बार समझौते का प्रयास भी किया गया लेकिन उत्पीड़न नहीं रुका।
विज्ञापन

आरोप है कि 9 जुलाई की शाम पति शुभम मिश्रा, ससुर जितेंद्र मिश्रा, सास सुनीता मिश्रा और शुभम के फूफा विनय तिवारी विवाहिता को कार से भीटी कस्बा स्थित बिसुही नदी पुल के पास ले गए, जहां उसके साथ मारपीट कर उसे छोड़ दिया। साथ ही स्विफ्ट डिजायर कार न लाने पर जान से मारने की धमकी दी।
थानाध्यक्ष कृष्णबली सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति, सास-ससुर समेत 10 नामजद आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें