फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: पुरोहित नहीं मिला तो सिपाही ने पूरी कराईं विवाह की रस्में

Fri, 23 Jun 2023 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकनगर। वैवाहिक आयोजन के दौरान हुई मारपीट के चलते कई मेहमानों के साथ विवाह कराने वाले पुरोहित भी भाग निकले। इसके चलते विवाह की रस्में रुक गईं। मारपीट की सूचना पर पहुंचे एक पुलिसकर्मी ने पुरोहित की भूमिका में मंत्रोच्चार कर विवाह की रस्म पूरी करायी। इसका वीडियो वायरल होने पर अब लोगों को घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन

अकबरपुर क्षेत्र के करतोरा गांव में गत 11 जून को सदरपुर गांव से बरात आई थी। द्वारपूजा की तैयारी के दौरान वाहन खड़ा करने को लेकर कुछ लोगों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर मारपीट होने लगी। दूल्हे के साथ बहुत से बराती भी वहां भाग निकले। युवती के पिता ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने दूल्हे व उसके परिजनों को बुलाया। पुलिस कर्मियों के समझाने पर दूल्हे के परिजन राजी हुए। इसके बाद विवाह संपन्न कराने के लिए पुरोहित का संकट खड़ा हो गया। इस पर डायल 112 के एक सिपाही ने पुरोहित की भूमिका निभाई। मंत्रोच्चार के साथ पूजन-अर्चन कर विवाह संपन्न कराया। इसका वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोगों ने पुलिसकर्मी के कार्य की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें