अंबेडकरनगर। बकरीद को शांति तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस अपनी तैयारियां कर रही है। इस क्रम में शुक्रवार को पुलिस लाइन में पुलिस कर्मियों ने आपात स्थिति से निपटने के लिए मॉकड्रिल की। इस दौरान हिंसा नियंत्रण और भीड़ को खदेड़ने का अभ्यास किया। असलहों की साफ-सफाई भी की गई।
पुलिस लाइन के प्रतिसार निरीक्षक राजीव राय की देखदेख में पुरुष व महिला पुलिस कर्मियों ने मॉकड्रिल में हिस्सा लिया। एसपी अजीत कुमार सिन्हा ने पुलिस कर्मियों की परेड और मॉकड्रिल का निरीक्षण किया। एसपी ने कहा कि नियमित परेड व मॉकड्रिल से पुलिस कर्मी चुस्त-दुरुस्त रहते हैं। किसी भी प्रतिकूल स्थिति से निपटने के लिए पुलिस कर्मियों को हमेशा तैयार रहना चाहिए। एसपी ने पुलिस के सभी वाहनों की हेडलाइट, हूटर, फर्स्ट एड किट आदि व सुरक्षा उपकरणों का जायजा लिया।