फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर : खड़े ट्रक से भिड़ी महाराष्ट्र के तीर्थ यात्रियों की बस, 11 घायल, तीन ट्रॉमा रेफर

Sat, 18 Aug 2018 08:55 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सुरक्षित बचे यात्रियों से हादसे की जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अंबेडकरनगर में शनिवार तड़के तीर्थयात्रियों से भरी एक बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा भिड़ी। हादसे में 11 यात्री घायल हुए हैं। इनमें से तीन को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। सभी तीर्थ यात्री महाराष्ट्र के परभनी जिले के निवासी हैं। आशंका जताई जा रही है कि ये हादसा बस ड्राइवर को झपकी आने से हुआ है।
विज्ञापन


महाराष्ट्र के ये तीर्थ यात्री वाराणसी में दर्शन करने के बाद शुक्रवार रात अयोध्या के लिए निकले थे। भोर में करीब 4 बजे इनकी क्रूजर बस जब अकबरपुर-जौनपुर मार्ग पर मालीपुर थाना क्षेत्र में जाफरगंज बाजार के पास पहुंची तभी सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा भिड़ी। हादसे के वक्त सभी यात्री गहरी नींद में थे। अचानक तेज आवाज के साथ जोर का झटका लगा तो चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर बाजार के लोग भी दौड़े। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। 

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बस से निकालकर जिला अस्पताल भेजा। इनमें से सरस्वती, महानंदा, शिवराम, पुष्पा, रामू, नंदू, विश्वास और कीर्ति की इलाज अंबेकरनगर के जिला अस्पताल में चल रहा है जबकि प्रमोद, चंपा और नितिन की हालत गंभीर देख उन्हें ट्रॉमा रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी ओपी सिंह और सीओ सिटी धर्मेंद्र सचान ने मौके का मुआयना किया है। एएसपी का कहना है कि घायलों का समुचित इलाज कराया जा रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें