फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: पत्नी से कहासुनी के बाद युवक ने दी जान

विज्ञापन
रामअवतार (फाइल फोटो)
विज्ञापन
सद्दरपुर। अलीगंज के बाजार निवासी रामअवतार (28) ने शनिवार रात करीब 9:15 बजे घर की छत पर बने टिनशेड में रस्सी के फंदे से लटककर जान दे दी। छोटे भाई अमित कुमार के मुताबिक शाम को रामअवतार की पत्नी आरती से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी।
विज्ञापन

इसके बाद वह गुस्से में छत पर चला गया और जीने का दरवाजा ऊपर से बंद कर रस्सी के सहारे फंदे से लटक गया। मां केशा देवी और पत्नी आरती का रो-रोकर बुरा हाल है। पांच वर्षीय बेटा श्रेयांस के सिर से पिता का साया उठ गया है। सीओ प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण पता चल सकेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें