फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को मारी गोली, गंभीर

Sat, 19 Sep 2015 10:05 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक प्रतापपुर बेलवरिया निवासी अशोक यादव 38 पुत्र राजाराम शनिवार देर सायं पराग डेयरी पर दूध की बिक्री के लिए शुकुलबाजार गया हुआ था। वहां से वह साइकिल द्वारा वापस अपने गांव लौट रहा था।
विज्ञापन


शुकुलबाजार व न्यौरी के बीच मुख्य मार्ग पर स्थित एक महाविद्यालय के निकट से निकले संपर्क मार्ग पर कुछ दूर आगे बढ़ा ही था कि इसी बीच वहां पहुंचे बाइक सवार बदमाशों ने उसे रोक लिया और इसके बाद उनमें से एक ने उस पर गोली चला दी। गोली युवक के बाएं पैर की जांघ में लगी।

घायल के मुताबिक घटना के बाद एक हमलावर के साथ आए तीन अन्य लोग भी वहां से फरार हो गए। घायल को तत्काल बसखारी सीएचसी ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर दशा में अशोक को जिला अस्पताल रिफर किया गया है। घायल ने पुलिस को कुछ लोगों के नाम भी बताए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें