फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: मालती मॉडर्न ने जीता सेमीफाइनल, आज अयोध्या कैंट से होगा फाइनल

Tue, 04 Feb 2025 10:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कटेहरी (अंबेडकरनगर)। क्षेत्र के रामदेव जनता इंटर कॉलेज कटेहरी मैदान पर चल रहे स्व. मेजर रामदेव सिंह स्मारक क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को दूसरा सेमीफाइनल खेला गया।
विज्ञापन

टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए मालती मॉडर्न की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में सात विकेट खोकर 144 रन बनाए। इसमें सर्वाधिक 63 रन प्रवीण गेल ने बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी शर्मा इलेवन की टीम महज 102 रन के स्कोर पर ढेर हो गई। चंदन सिंह ने 39 रन का योगदान दिया। मालती मॉडर्न टीम के गेंदबाज प्रवीण गेल ने तीन विकेट चटकाए।
प्रवीण को बेहतरीन गेंदबाजी और बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। बुधवार को फाइनल मुकाबला मालती मॉडर्न और अयोध्या कैंट के मध्य फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। मुख्य अतिथि भाजपा नेता विशाल उपाध्याय, जिला पंचायत सदस्य पवन सिंह, ग्राम प्रधान विक्रम यादव, सोनू सिंह, विकास सिंह समेत अन्य लोग माैजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें