फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मझुई नदी में दो दर्जन पशुओं के कटे सिर मिलने से सनसनी

विज्ञापन
विज्ञापन
महरुआ (अंबेडकरनगर)। अंबेडकरनगर व सुल्तानपुर जिले की सीमा पर स्थित मझुई नदी में लगभग दो दर्जन गोवंशों के कटे सिर मंगलवार सुबह पाए जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही दोनों जिलों की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। गहन छानबीन के साथ ही पुलिस टीम ने इर्द गिर्द के लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। मामले में सुल्तानपुर जिले की जयसिंहपुर थाना पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज किया है। इससे पहले चिकित्सकों की टीम बुलाकर परीक्षण कराया गया और इसके बाद गोवंशों के फेंके गए सिर को भूमि में दफन करा दिया गया।
विज्ञापन

अकबरपुर सुल्तानपुर नेशनल हाईवे पर महरुआ चौराहे के ठीक आगे मझुई नदी से गुजर रहे कुछ ग्रामीणों ने नदी की तलहटी में वध प्रतिबंधित पशुओं के कटे हुए सिर देखा तो सन्न रह गए। आशंका जताई जा रही है कि अज्ञात लोगों ने बीती रात किसी समय पशुओं के कटे हुए सिर को लाकर यहां फेंक दिया। इससे मंगलवार सुबह यहां मौके का दृश्य देखकर ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने फौरन इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दी। महरुआ पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे तो उन्होंने इसे सुल्तानपुर जिले का मामला बताया। इसके बाद सुल्तानपुर जिले की जयसिंहपुर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। कुछ देर में ही सीओ भीटी वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव भी वहां आ गए।
थानाध्यक्ष महरुआ शंभूनाथ तथा थाना प्रभारी जयसिंहपुर भूपेंद्र सिंह समेत सेमरी चौकी प्रभारी उमाकांत शुक्ला ने स्थानीय ग्रामीणों से काफी देर तक पूछताछ किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। दोनों जिलों की पुलिस टीम ने जयसिंहपुर थाने में दर्ज किये जाने का फैसला किया। इसी बीच पशु चिकित्सकों की टीम को बुलाकर जरूरी परीक्षण कराया गया। इसके बाद नदी के किनारे भूमि खुदवाकर सभी पशुओं के सिर को उसमें दफन कर दिया गया। थाना प्रभारी महरुआ शंभूनाथ ने बताया कि दोनों जिलों की पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। मामले में जयसिंहपुर थाने में अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें