फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: दसवीं की छात्रा माही जायसवाल बनी एक दिन की प्रधानाचार्य

Tue, 30 Sep 2025 01:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
एक दिन की प्रधानाचार्य छात्रा माही जायसवाल।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। आरके एन पब्लिक स्कूल हासिमगढ़ छितूनी अकबरपुर में दसवीं की छात्रा माही जायसवाल एक दिन की प्रधानाचार्य बनाई गईं। विद्यालय में अनुशासन पर विशेष ध्यान दिया, छात्रों को पढ़ाई के प्रति प्रेरित किया व अभिभावकों से संवाद कर बच्चों की प्रगति पर चर्चा की। यह भी बताया कि शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं है, बल्कि सह-पाठ्य गतिविधियों का महत्व भी उतना ही है। विद्यालय के प्राचार्य थॉमस डॉनबॉस्को मोकटन के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन व आत्मविश्वास का विकास करना था। बताया कि ऐसी पहल से बच्चों में जिम्मेदारी, नेतृत्व और निर्णय लेने की क्षमता विकसित होती है। यह अनुभव उनके सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें