फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: महामाया मेडिकल कॉलेज को मिलीं पीजी की 16 नई सीटें

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज में स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों की 16 नई सीटों को स्वीकृति मिली है। इसके साथ ही कॉलेज में पीजी सीटों की कुल संख्या 25 से बढ़कर 41 हो गई है। सीटों में वृद्धि से अब अधिक चिकित्सकों को विशेषज्ञता हासिल करने का अवसर मिलेगा। साथ ही भविष्य में मरीजों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं मिलने की उम्मीद भी बढ़ेगी।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश यादव ने इस उपलब्धि पर संबंधित विभागों के विभागाध्यक्षों और चिकित्सकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पीजी सीटों में वृद्धि से विशेषज्ञ चिकित्सक तैयार करने में मदद मिलेगी। इसका सीधा लाभ भविष्य में मरीजों को बेहतर चिकित्सा सेवाओं के रूप में मिलेगा।
उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज का उद्देश्य चिकित्सकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के साथ ही जिले और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना भी है। पीजी सीटों का विस्तार इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे कॉलेज की शैक्षणिक क्षमता के साथ विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं को भी मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब विभिन्न विभागों में पीजी सीटों की संख्या
विभाग
पीजी सीटें
जनरल मेडिसिन
10
पैथोलॉजी
छह
पीडियाट्रिक्स
पांच
कम्युनिटी मेडिसिन
पांच
फॉरेंसिक मेडिसिन
चार
जनरल सर्जरी
चार
बायोकेमिस्ट्री
तीन
नेत्र रोग
दो
ईएनटी
दो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें