सभी घायलों को सीएचसी रामनगर ले जाया गया। यहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल भेज दिया गया। इनमें एक को प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। उधर अन्य सड़क हादसों में दो लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के मुताबिक आलापुर थाना क्षेत्र के अहेथी गांव में सड़क के किनारे स्थापित दुर्गा पंडाल में बुधवार रात साढ़े 12 बजे श्रद्धालु मां का दर्शन करने के बाद वहां चल रही भक्ति फिल्म देख रहे थे। इसी बीच उधर से गुजर रही एक मैजिक अचानक अनियंत्रित होकर पंडाल की बैरीकेडिंग तोड़ती हुआ घुस अंदर घुस गई।
इससे कई श्रद्धालु उसकी चपेट में आ गए। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। लोग इधर उधर भागने लगे। किसी की कुछ समझ नहीं आ रहा था कि आखिर क्या हुआ है।
वाहन की चपेट में आने से अनूप (15) पुत्र माताप्रसाद, रामकीर्ति (55) पुत्र गिरधारी, विकास (15) पुत्र रामसुभग, सुधीर (12) पुत्र रामवचन, अफरोज (15) पुत्र सोहराब सभी निवासी अहेथी थाना आलापुर तथा वाहन चालक सुल्तानपुर जिले के मोतिगरपुर निवासी जगदीश (35) पुत्र श्रीराम घायल हो गए।
सभी को रामनगर सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां यहां से वाहन चालक जगदीश को प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि जगदीश वाहन लेकर रामनगर से बसखारी जा रहा था। जब पंडाल के निकट सामने से आ रही स्कार्पियो से बचने के चक्कर में वह अनियंत्रित हो गया और पंडाल में घुस गया।
उधर अन्य सड़क हादसों में दो लोग घायल हो गए। सम्मनपुर थाना अन्तर्गत खानपुर सुलेमपुर निवासी भीम (35) पुत्र रामतीरथ बुधवार देर शाम बाइक से जाते समय गांव के निकट पिकअॅप की टक्कर लगने से घायल हो गया।
अकबरपुर थाना क्षेत्र के बहाउद्दीनपुर गांव निवासी अरुण (50) पुत्र रुकुमकेश बुधवार देर शाम बाइक से अकबरपुर आते समय अकबरपुर नगर के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।