फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: अंबेडकरनगर, अयोध्या व सुल्तानपुर में चलती थी माफिया की सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रवणक्षेत्र (अंबेडकरनगर)। अंबेडकरनगर से लेकर अयोध्या व सुल्तानपुर तक सपा के राज में माफिया की समानांतर सरकार चलती थी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने हीड़ी पकड़िया में रविवार को जनसभा में कहा कि 2017 के पहले प्रदेश का क्या हाल था यह सबको पता है। पूरे प्रदेश में बेटियों का सुरक्षित चलना मुश्किल था। राह चलती बेटियों के साथ घिनौनी हरकत होती थी तो सपा के नेता बेशर्म भरा बयान देते थे, यह कोई भूला नहीं है। अंबेडकरनगर में टांडा के रामबाबू हत्याकांड का जिक्र करते हुए कहा कि हिंदूवादी पदाधिकारी के साथ हुई घटना के बाद मुझे संघर्ष के लिए आना पड़ा था। हत्या जैसे मामलों में तब न्याय नहीं मिल पाता था। कोई एक जिले का यह हाल नहीं था। अंबेडकरनगर के अलावा अयोध्या, सुल्तानपुर, आजमगढ़, मऊ व प्रयागराज समेत तमाम जिलों में अपराधियों व माफिया की समानांतर सरकार चलती थी। आम लोग योजनाओं की सुविधा व न्याय से वंचित रहते थे जबकि सरकार मौज-मस्ती करती थी। अब माफियाओं की छुट्टी हो गई है। अब हिंदुओं के सभी त्योहार उल्लास से मनाए जाते हैं। प्रदेश में जो थोड़े बहुत माफिया बचे हैं वे भी अंतिम यात्रा की तैयारी कर रहे हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें