फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: केबल व ट्रांसफाॅर्मर फुंकने दो लाख आबादी की बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार को इनकमिंग केबल व ट्रांसफाॅर्मर फुंकने से दो लाख आबादी की बिजली आपूर्ति घंटों पूरे दिनभर बाधित रही। उपभोक्ता भीषण गर्मी में परेशान हो उठे। वहीं पानी न मिलने से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। बिजली से चलने वाले कुटीर उद्योग धंधे पूरी तरह ठप रहे।
विज्ञापन

अकबरपुर उपकेंद्र के तमसा मार्ग पर अशोक स्मारक इंटर काॅलेज के पास सुबह सात बजे बिजली का केबल जलने से तमसा मार्ग और मीरानपुर मुहल्ले की बिजली गुल हो गई। स्थानीय लोगोंं ने केबल जलने की सूचना बिजली विभाग के कर्मियोंं को दी। इसके बाद भी सुबह कोई केबल को ठीक करने नहीं पहुंचा। इससे गृहिणियोंं को घरेलू कार्य निपटाने के लिए परेशानी झेलनी पड़ी। दोपहर तीन बजे बिजली आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने चैन की सांस ली।
इससे पहले इंद्रलोक काॅलोनी में शनिवार देर रात बिजली का तार जलने से 50 घरोंं की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। रविवार शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। स्थानीय दिनेश सिंह, सुजीत कुमार ने बताया कि तार इतना जर्जर हो चुका है कि आए दिन जल जाता है। शिकायत के बाद भी नया तार नहीं लगाया जा रहा है। उधर मालीपुर मार्ग के तक्षशिला स्कूल के निकट लगे ट्रांसफाॅर्मर से आग की तेज लपटें निकलने लगीं, इससे संबंधित घरोंं की बिजली गुल हो गई। बरवां बैरमपुर उपकेंद्र में भी तकनीकी खराबी के चलते इससे जुड़े अकबरपुर नगर व आसपास के क्षेत्र में आपूर्ति प्रभावित हुई।
विज्ञापन


मरैला बिजली घर का इनकमिंग केबल फुंका, 50 हजार लोग परेशान
मरैला बिजली घर का इनकमिंग केबल रविवार दोपहर 12 बजे के करीब तेज आवाज के साथ फुंक गया। इससे शहजादपुर कस्बा समेत जाफरगंज, पीरपुर, जेल आवास, गौहन्ना समेत एक दर्जन गांव की 50 हजार की आबादी की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। एक घंटा बीत जाने के बाद भी आपूर्ति बहाल न होने पर लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियोंं को फोन लगाना शुरू किया। तब उनको इनकमिंग केबल फुंकने की जानकारी हो सकी। इस खराबी को ठीक करने में बिजलीकर्मियोंं ने चार घंटे का समय लगा दिया। इस बीच लोगोंं को गर्मी से हलकान होना पड़ा। कई घंटे तक बिजली गुल रहने से लोगों के घरोंं के इन्वर्टर भी बंद हो गए।

ठप रहे कुटीर उद्योग धंधे
शहर से लेकर गांव तक बिजली आपूर्ति ठप हो जाने से कुटीर उद्योग धंधे ठप हो गए। शहजादपुर वेल्डिंग दुकान के मालिक जुनैद ने बताया कि कई घंटे बिजली ठप रहने से वाहनोंं में वेल्डिंग का कार्य नहीं हो पाया। पहितीपुर में आटा चक्की संचालक रामदीन ने बताया कि लो-वोल्टेज व बिजली की कटौती से आटा की पिसाई और सरसों की पेराई का काम नहीं हो पा रहा है।
लोड बढ़ने से हुई परेशानी
गर्मी के चलते बढे़ लोड से कई स्थानोंं पर फाॅल्ट होने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। फाॅल्ट को ठीक कराकर आपूर्ति बहाल कराई जा रही है। संजय कुमार, अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें