अंबेडकरनगर। पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुभाष हत्याकांड में शुक्रवार को माफिया एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख अजय सिंह उर्फ अजय सिपाही जनपद न्यायालय में पेश किया गया। उसे अयोध्या जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच यहां लाया गया। न्यायालय के अंदर व बाहर भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
पुलिस कर्मियों, पीएसी के जवान की तैनाती करने के साथ दो थाना प्रभारी तथा सीओ भीटी भी मुस्तैद रहे। अजय सिपाही को एडीजे द्वितीय कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट में उसके अधिवक्ता ने तर्क दिया कि बीते दिनों ही कोर्ट चेंज हुई है। इसलिए मौका दिया जाए। इस पर बिना किसी अन्य प्रक्रिया के माफिया को वापस कड़ी सुरक्षा में अयोध्या जेल भेज दिया गया।