जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। बसखारी क्षेत्र के बनियानी निवासी हीरालाल यादव (28) ने चार दिन पहले बिड़हर घाट पुल से सरयू नदी में छलांग लगा दिया था। उसे गोताखोरों की टीम तलाश कर रही है। शुक्रवार को गोताखोरों को बिड़हर घाट के पास एक शव मिला। पुलिस ने हीरालाल के परिजनों को मौके पर बुलवाया लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हुई। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष के आसपास है। शिनाख्त का प्रयास चल रहा है। हीरालाल की तलाश जारी है।