फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबादी से अधिक बना दिए मतदाता

Thu, 06 Aug 2015 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मालूम कि आगामी दिनों में होने वाले पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची अपडेट करने का काम बीते दिनों चला था। इसमें कई जिलों में बड़ी गड़बडी सामने आई थी।
विज्ञापन


अंबेडकरनगर में यूं तो अधिकांश ग्राम पंचायतों की मतदाता सूची दुरुस्त थी, लेकिन 30 ग्राम पंचायतें ऐसी थीं, जहां आबादी से भी अधिक मतदाता दर्ज हो गए थे।

निर्वाचन आयुक्त ने ऐसे सभी जिलों में अविलंब आवश्यक सुधार के निर्देश दिए थे। बुधवार देर सायं कलक्ट्रेट में आयोजित समीक्षा बैठक में डीएम ने संबंधित बीएलओ को कड़ी फटकार लगाई।

सबसे ज्यादा गड़बड़ी आलापुर तहसील में ही सामने आई। इसमें जहांगीरगंज ब्लाक के भूपतपुर कोडऱहा, टिकुरिया खुर्द, लखमीपुर, नरवा पीतांबरपुर, दशरथपुर इटहिया, माझा व बिजली पण्डौली गांव शामिल हैं। डीएम ने सभी 30 ग्राम पंचायतों के बीएलओ को सुधार के लिए दो दिन का वक्त दिया।
विज्ञापन


कहा कि इसमें गड़बड़ी दुरुस्त न करने पर कठोरतम कार्रवाई तय की जाएगी। इससे पहले पंचायत चुनाव को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों ने वीडियो कांफ्रेंसिंग में भी भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें