फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों को सफाई के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जागरूकता के आधार पर ही संचारी रोगों को फैलने से बचाया जा सकता है। न सिर्फ खुद इसे लेकर जागरूक हों, बल्कि दूसरों को भी इसके लिए जागरूक करें। सफाई पर विशेष ध्यान दें। यह बातें सोमवार को संचारी रोग नियंत्रण के लिए कलेक्ट्रेट से जन जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने कहीं।
विज्ञापन

रैली ने अकबरपुर नगर के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर नागरिकों को संचारी रोगों के बारे में न सिर्फ जानकारी दी, बल्कि उससे बचाव के बारे में भी बताया। डीएम ने कहा कि संचारी रोगों के फैलने का मुख्य कारण गंदगी है। ऐसे में न सिर्फ खुद अपने घर व इर्दगिर्द साफ-सफाई रखें, बल्कि दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। सफाई व जागरूकता के आधार पर ही संचारी रोगों को फैलने से रोका जा सकता है।
कहा कि कोविड-19, मलेरिया, टीबी, हैजा जैसे रोग संक्रामक होते हैं। यह सभी रोग गंदगी के चलते फैलते हैं। बाद में रैली अकबरपुर नगर के विभिन्न मार्गों पर भ्रमण कर लोगों को संचारी रोग के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर सीडीओ घनश्याम मीणा, सीएमओ डॉ. अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें