फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 करोड़ से बने विद्युत उपकेंद्र का आगाज

Sun, 03 Apr 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
अंबेडकरनगर में विद्युत उपभोक्ताओं को मिलेगा इस नए विद्युत उपकेंद्र का लाभ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लगभग एक लाख की आबादी के लिए बड़ी खुुशखबरी है। जिला मुख्यालय पर करीब पांच करोड़ की लागत से बने नए विद्युत उपकेंद्र से शुक्रवार देर शाम से विद्युत आपूर्ति शुरू कर दी गई है। फिलहाल इस उपकेंद्र से ग्रामीण क्षेत्र को ही बिजली दी जा रही है लेकिन अगले कुछ दिनों में जिला मुख्यालय के फैजाबाद मार्ग से जुड़े हजारों शहरी उपभोक्ताओं को भी इसका लाभ मिलने वाला है।
विज्ञापन


ऐसे में अब तक टाउन उपकेंद्र से जिस शहरी व ग्रामीण क्षेत्र की आबादी को विद्युत आपूर्ति की जा रही थी, उस पर लोड घटने का लाभ शहरी क्षेत्र के अन्य उपभोक्ता भी उठा सकेंगे। ऐसे में आने वाले दिनों में जब विद्युत आपूर्ति का लोड बढ़ेगा तब इस नए उपकेंद्र के शुरू होने का और ज्यादा लाभ होता नजर आएगा। गौरतलब है कि जिला मुख्यालय की लगभग 60 हजार से अधिक की आबादी तथा ग्रामीण क्षेत्र की दो लाख से अधिक की आबादी को टाउन व मरैला विद्युत उपकेंद्र से आपूर्ति मिलती रही है।

बीते दिनों अकबरपुर नगर के फैजाबाद मार्ग पर बैरमपुर बरवां के निकट 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र के निर्माण का फैसला किया गया था। यह उपकेंद्र लगभग छह माह पूर्व बनकर तैयार हो गया था लेकिन इससे विद्युत आपूर्ति शुरू नहीं हो पा रही थी। उपभोक्ताओं का दबाव लगातार बढ़ रहा था क्योंकि टाउन उपकेंद्र पर विद्युत खपत का भार इतना ज्यादा था कि बार-बार आपूर्ति में ट्रिपिंग होती रहती थी। इस बीच सप्ताह भर से नए विद्युत उपकेंद्र में टेस्टिंग का कार्य शुरू हो गया था।
विज्ञापन


इसमें सफलता मिलने के बाद शुक्रवार देरशाम से उपभोक्ताओं के लिए भी आपूर्ति शुरू कर दी गई। नगर के मध्य बने टाउन उपकेंद्र से साउथ वेस्ट फीडर के जिन उपभोक्ताओं को बिजली मिलती थी, उनमें से रग्घूपुर, महामाया इंजीनियरिंग कॉलेज क्षेत्र, श्यामगंज, अन्नावां, करमपुर व संग्रामपुर क्षेत्र को ही फिलहाल इस नए उपकेंद्र से बिजली दी जा रही है। आने वाले दिनों में साउथ वेस्ट फीडर से जुड़े एक दर्जन से अधिक अन्य गांवों को भी इस नए उपकेंद्र से जोड़ दिए जाने की तैयारी है।

इसके अलावा अकबरपुर नगर के फैजाबाद मार्ग पर जो शहरी उपभोक्ता अभी तक टाउन उपकेंद्र से जुड़े हुए हैं, उनमें से ज्यादातर उपभोक्ताओं को भी बैरमपुर बरवां उपकेंद्र से जोड़ दिया जाएगा। माना जा रहा है कि इस नए उपकेंद्र से लगभग एक लाख की आबादी को सीधा लाभ मिलेगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें