फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 20 दिव्यांग बच्चों के प्रमाणपत्र बनाए

Tue, 22 Aug 2023 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। समेकित शिक्षा अभियान के तहत मंगलवार को बीआरसी टांडा में दिव्यांग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 61 बच्चों ने आवेदन किया। जांच में 20 बच्चे पात्र मिले जिन्हें मौके पर ही दिव्यांग प्रमाणपत्र उपलब्ध कराया गया।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों के दिव्यांग बच्चों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आठ अगस्त से समेकित शिक्षा अभियान के चलते शिविर लगाए जा रहे हैं। 23 अगस्त तक चलने वाले अभियान के बीच मंगलवार को टांडा में आयोजित शिविर में चिकित्सक डॉ. पुरेंद्र, डॉ. मुख्तार शेख और डॉ. आरएन वर्मा की टीम की प्रमाणपत्र के लिए आवेदन करने वाले बच्चों की जांच की।
टीम ने पात्र मिले 20 बच्चे के प्रमाणपत्र बनाए। उनके अभिभावकों को दिव्यांगों के उत्थान के लिए संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी। अभियान के अंतिम दिन बुधवार को यूआरसी कार्यालय टांडा में शिविर लगाकर दिव्यांग बच्चों के प्रमाणपत्र बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें