जलालपुर (अंबेडकरनगर)। जैतपुर क्षेत्र के सकरा दक्षिण निवासी मोनू तिवारी (30) आर्केस्ट्रा और मौत का कुआं खेल में काम करने लखीमपुर खीरी गया था। खीरी में उसकी संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मंगलवार को उसका शव लेकर एक युवती गांव पहुंची। इस पर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस युवती से पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी राजेश के मुताबिक युवती ने खीरी में करंट लगने से मोनू की मौत होने की जानकारी दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।