अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल में सोमवार को आयोजन शिविर में 35 दिव्यांगों को प्रमाणपत्र उपलब्ध कराया गया। डॉ. पुरेंद्र, डॉ. पंकज व डॉ. मुख्तार शेख की मौजूदगी में आयोजित शिविर में प्रमाणपत्र के लिए 38 आवेदन आए। जांच में 35 लोग पात्र मिले। उन्हें मौके पर ही प्रमाणपत्र उपलब्ध कराने के साथ ही दिव्यांगों के उत्थान के लिए संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।