फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्घालुओं ने देवी मंदिरों में टेका माथा, मांगी मन्नत

विज्ञापन
फोटो 7, अंबेडकरनगर के सीहमई में सजे मां दुर्गा के पंडाल में पूजन अर्चन करते श्रद्धालु। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। या देवी सर्वभूतेषु मां कूष्मांडा रूपेण संस्थिता:, नमस्तस्यै, नमस्तस्यै, नमस्तस्यै नमो नम: मंत्र के बीच मंगलवार को मां दुर्गा के चौथे स्वरूप कूष्माण्डा की विशेष पूजा-अर्चना हुई। मां के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने देवी मां के चरणों में पुष्प अर्पित किए। साथ ही माथा टेक कर मन्नत भी मांगी। इस दौरान मंदिर परिसर में बज रहे भक्ति से सराबोर गीतों से समूचा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। इस बीच कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित देवी मंदिरों में सभी जरूरी व्यवस्थाएं की गई थीं। उधर, जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित पूजा पंडालों में भी मां के दर्शन व विशेष पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक स्थित देवी मंदिरों में मां के जयकारों से गूंज रहे हैं। मंगलवार को मां दुर्गा के कूष्मांडा स्वरूप की विशेष पूजा-अर्चना भक्तिमय माहौल के बीच श्रद्धालुओं ने की। सुबह से ही मंदिरों में पूजन-अर्चन का दौर शुरू हो गया जो देर शाम तक जारी रहा। अकबरपुर नगर के पुराने तहसील तिराहा स्थित गायत्री मंदिर, पंडाटोला स्थित मां काली मंदिर, पेटलनगर तिराहा स्थित दुर्गा मंदिर, नगर पालिका परिषद कार्यालय के पास स्थित दुर्गा मंदिर के अलावा जिले के अन्य देवी मंदिरों में सुबह-शाम विशेष आरती का आयोजन हुआ। कोविड प्रोटोकॉल के तहत श्रद्धालुओं ने सोशल डिस्टेंसिंग के बीच आरती में भाग लिया।
इस बीच कोरोना संकट को देखते हुए कई मंदिरों के गेट पर ही सैनिटाइजेशन मशीन रख कर आने वाले श्रद्धालुओं को सैनिटाइज किया गया। उधर, पवित्र पर्व के बीच दुर्गा पूजा पंडालों में स्थापित मां दुर्गा के नौ स्वरूपों के दर्शन करने व विशेष पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं का पूजा पंडालों में पहुंचने का सिलसिला भी तेज हो गया है। अकबरपुर नगर के मीरानपुर, जमुनीपुर, लोदीपुर के अलावा जिले के कई अन्य क्षेत्रों में पूजा पंडालों में विशेष पूजा-अर्चना के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो जाता है जो देर शाम तक जारी रहता है। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए पूजा समितियों द्वारा सभी जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं। कोविड संकट को देखते हुए पूजा पंडाल के सामने गोले बनाए गए हैं, जिससे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें