वीडीओ परीक्षा में धांधली का आरोपी अंबेडकरनगर से गिरफ्तार कर लिया गया है। इसे लखनऊ की एसआईटी टीम ने पकड़ा है। इससे पूछताछ की जा रही है। आगे पढ़ें पूरा अपडेट...
यूपी के अंबेडकरनगर में ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) भर्ती परीक्षा-2018 में हुई गड़बड़ी के मामले में नामजद आरोपी अंकुर वर्मा को गिरफ्तार किया गया है। इसे लखनऊ से पहुंची एसआईटी की टीम ने पकड़ा है।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी अंकुर वर्मा जिले के इब्राहिमपुर क्षेत्र के बलरामपुर गांव का निवासी है। उसकी भूमिका वर्ष 2018 में आयोजित ग्राम विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा में गंभीर अनियमितताओं से जुड़ी पाई गई थी। इसके बाद से ही टीम उसकी तलाश कर रही थी। उस समय पूरी परीक्षा को निरस्त कर दिया गया था। इससे हजारों अभ्यर्थियों का भविष्य अधर में लटक गया।
आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन के इंस्पेक्टर संतोष सिंह विसेन व विश्वनाथ यादव के नेतृत्व वाली टीम ने अकबरपुर कोतवाली इलाके से अंकुर वर्मा को गिरफ्तार किया। इसके बाद इस घोटाले में शामिल कई अन्य लोग भी जांच एजेंसियों के रडार पर आ गए हैं।
विज्ञापन
एसआईटी और आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (ईओडब्ल्यू) की टीम अब इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है। संभावना जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं। टीम ने आवश्यक कानूनी औपचारिकताओं को पूरा करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया और आगे की पूछताछ शुरू कर दी है।