फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : यूपी एसटीएफ ने अंबेडकरनगर से 50 हजार के इनामी इरशाद को किया गिरफ्तार

Sat, 07 Oct 2023 10:46 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, अंबेडकरनगर

सार

आजमगढ़ जनपद के रानी सराय थाना अंतर्गत कोटिला निवासी इरशाद उर्फ हौदा की तलाश एसटीएफ लखनऊ के साथ ही आजमगढ़ जनपद पुलिस को थी।
विज्ञापन
एसटीएफ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 पशु तस्करी व डकैती में लिप्त आजमगढ़ जनपद निवासी 50 हजार के इनामी बदमाश को एसटीएफ ने शुक्रवार देर शाम बसखारी थाना क्षेत्र के किछौछा से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद थाना ले जाया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


आजमगढ़ जनपद के रानी सराय थाना अंतर्गत कोटिला निवासी इरशाद उर्फ हौदा की तलाश एसटीएफ लखनऊ के साथ ही आजमगढ़ जनपद पुलिस को थी। इस बीच एसटीएफ को शुक्रवार खबर लगी कि इरशाद अंबेडकरनगर के किछौछा में मोजूद है। लखनऊ से विशेष टीम किछौछा पहुंची जहां देर शाम किछौछा दरगाह के निकट स्थित सलाहुद्दीन अशरफ खानकाह से इरशाद को गिरफ्तार कर लिया गया।

एसटीएफ की पूछताछ में इरशाद ने बताया कि उसका एक गिरोह है। पशुओं की चोरी के साथ ही घरों में चोरी में सभी सदस्य लिप्त रहते हैं। चार माह पूर्व परजहां गांव के पास बुजुर्ग दंपती का हाथ पैर काट दिया था। इसके बाद गहने लूट लिए थे। इन सबके बाद इरशाद पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें