फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: गैस एजेंसी के कर्मचारी से 50 हजार की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। महरुआ थानाक्षेत्र के सुरुआरपुर में सोमवार शाम गैस एजेंसी के कर्मचारी पर बदमाशों ने तमंचे की बट से हमला कर दिया और 50 हजार रुपये लूटकर भाग निकले। वारदात की सूचना मिलते ही एसपी डॉ. कौस्तुभ एसओजी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पीड़ित से पूछताछ की। बदमाशों की धरपकड़ के लिए तीन टीमें लगाई गईं हैं। लूट की वारदात से सनसनी फैल गई है।
विज्ञापन

सुरुआरपुर के दिनेश सिंह की गांव में ही एचपी गैस एजेंसी है, जिसमें जयप्रकाश काम करता है। जय प्रकाश के मुताबिक सोमवार शाम करीब छह बजे वह एजेंसी में बैठा था, तभी बाइक सवार तीन बदमाश वहां आए, तीनों ने काले कपड़े पहन रखे थे। बदमाशों ने उनसे गैस कनेक्शन के बारे में जानकारी ली और मौका मिलते ही तमंचे की बट से उनके सिर पर वार कर दिया। हमला होते ही वह जमीन पर गिर पड़े। इसी बीच बदमाश गल्ले में रखे 50 हजार रुपये लेकर भाग निकले।
जय प्रकाश के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोग मदद के लिए दौड़े, लेकिन तब तक लुटेरे दूर जा चुके थे। वारदात की सूचना तुरंत 112 और महरुआ थाने को दी गई। लूट की जानकारी मिलने पर एसपी डॉ. कौस्तुभ और एएसपी विशाल पांडेय मौके पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने जय प्रकाश से पूछताछ की, जिसके बाद उसे प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया। एसपी ने बताया कि लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गईं हैं। जल्द ही वारदात का राजफाश किया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें