फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: उल्लास से मनाई लोहड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा (अंबेडकरनगर)। श्रीगुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के तत्वावधान में शुक्रवार शाम पंजाबी समाज ने उल्लास से लोहड़ी मनाई। विशेष पाठ, कीर्तन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। बाद में आयोजित लंगर कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

श्रीगुरुद्वारा गुुरु सिंह सभा के संरक्षक सरदार राजेश सिंह सलूजा ने बताया कि प्रधान अमरजीत सिंह, सचिव सतपाल सिंह सलूजा, खजांची रूपम सिंह आदि की अगुवाई में परंपरागत ढंग से पंजाबी संस्कृति के अनुरूप लोहड़ी पर्व पूरे हर्षोल्लास के साथ मना।
उन्होंने बताया कि लोहड़ी पर्व पर श्रीगुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में श्रीसुखमनी साहेब पाठ, ज्ञानी हरप्रीत सिंह द्वारा शबद-कीर्तन के उपरांत अरदास कर परंपरा के तहत लोहड़ी मनाई गई।
विज्ञापन

इसके साथ ही महिलाओं ने संगीत व नृत्य का आयोजन किया। इसमें बच्चों ने भी उल्लास के साथ हिस्सा लिया। इसके बाद लंगर का भी स्वाद चखा। इस दौरान सरदार त्रिलोक सिंह, खुशहाल सिंह, अंशू बग्गा, गुलशन व हरजीत सिंह आदि सेवादार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें