फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना मान्यता वाले पांच स्कूलों में जड़ा ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युतनगर (अंबेडकरनगर)। शासन के निर्देश पर जिले में बगैर मान्यता के संचालित विद्यालयों के विरुद्ध कार्रवाई जारी है। गुरुवार को खंड शिक्षा अधिकारी धनपत यादव ने बगैर मान्यता के संचालित पांच विद्यालयों को बंद कराते हुए संबंधित स्कूलों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का प्रवेश निकटवर्ती परिषदीय विद्यालयों में कराने का निर्देश दिया। इसके साथ ही बीईओ ने कहा कि यदि कोई बगैर मान्यता के विद्यालय संचालित करता पाया गया तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी धनपत यादव ने गुरुवार को क्षेत्र में बगैर मान्यता के संचालित विद्यालयों के विरुद्ध अभियान चलाया। इस दौरान बीईओ ने बगैर मान्यता के संचालित एंबिशस एजुकेशनल एकेडमी सकरावल टांडा, डीएस प्ले वे इंग्लिश एकेडमी टांडा, राजकुंवर पब्लिक स्कूल टांडा, बलभद्र प्रसाद सदाव्रती प्राथमिक विद्यालय टांडा, मदरसा मदनी तहफीजुल कुरान अलहदादपुर को बंद कराकर उनमें ताला जड़ दिया।
इसके बाद खंड शिक्षा अधिकारी ने संबंधित विद्यालयों के बच्चों का प्रवेश नजदीकी परिषदीय स्कूलों में कराने का निर्देश दिया। खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि यदि कोई बगैर मान्यता के विद्यालय संचालित करता पाया गया तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। बीईओ की ओर से कार्रवाई किए जाने से क्षेत्र में संचालित स्कूल संचालकों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें