जमुनीपुर (अंबेडकरनगर)। अकबरपुर नगर के अरियौना मोहल्ले में करीब दो दशक पहले बना एएनएम सेंटर उपेक्षा का शिकार है। यहां दो वर्ष पहले तैनात रहीं एएनएम के सेवानिवृत्त होने के बाद से ताला लटका रहता है। नई एएनएम की तैनाती तो हुई पर वह यहां दिखाई नहीं पड़ती हैं।
अरियौना निवासी शालिनी श्रीवास्तव, प्रमोद पांडेय, उमेश व विजय कनौजिया ने मोहल्ले में बने एएनएम सेंटर का लाभ न मिलने का आरोप लगाया हैं। कहा कि मोहल्ले में लाखों रुपये खर्च कर बने एएनएम सेंटर में अक्सर ताला लटका रहता है।
यहां तैनात रहीं एएनएम उमा सिंह के सेवानिवृत्त होने के बाद किसकी तैनाती हुई, या पद रिक्त है इसकी जानकारी नहीं है। बताया कि कई बार शिकायत की, मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। उधर, सीएमओ डॉ. श्रीकांत शर्मा के मुताबिक एएनएम की तैनाती है। नियमित मौजूदगी सुनिश्चित होगी।