आज से शुरू होगी बीएड परीक्षा
अंबेडकरनगर। बीएनकेबी पीजी कॉलेज में 10 सितंबर से बीएड, एमएड की मुख्य एवं बैक परीक्षा आयोजित होगी। बीएड परीक्षा के लिए 25 और एमएड परीक्षा के लिए दो महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं का केंद्र बीएनकेबी पीजी कॉलेज में बनाया गया है।
कॉलेज के मीडिया संयोजक डॉ. शशांक मिश्र ने बताया कि परीक्षा के पहले दिन कुल 1894 परीक्षार्थी बीएड तथा 12 परीक्षार्थी एमएड की परीक्षा देंगे।
प्राचार्या डॉ. शुचिता पांडेय ने परीक्षा से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की। निर्देशित किया कि नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए सभी को पूरी जिम्मेदारी से काम करना होगा।