फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फार्मासिस्ट का घर सील, मोहल्ला किया गया सैनिटाइज

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल में तैनात वरिष्ठ फार्मासिस्ट विनय तिवारी व उनकी पत्नी व दो बच्चों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने शास्त्रीनगर स्थित उनके मकान व आस पास की आबादी को सील कर दिया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को मकान के अलावा आस पास के क्षेत्रों में सैनिटाइजेशन कराया गया। फिलहाल कोरोना पॉजिटिव इन चारों मरीजों की हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है। जिले में अब तक 97 कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें 3 की मौत हो चुकीस है, जबकि 61 मरीज ठीक हो चुके हैं। मौजूदा समय में सिर्फ 33 मरीज ही एक्टिव हैं।
जिला अस्पताल के सीएमसए रहे डॉ. एसपी गौतम की मौत के बाद जिला अस्पताल कोरोना का हॉटस्पॉट बन गया। यहां पर फार्मासिस्ट विनय तिवारी समेत उनके परिजन व एक स्टाफ नर्स की की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव अब तक पायी गई है। अस्पताल कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव हो जाने के चलते प्रशासन ने तत्काल जिला अस्पताल को सील कर दिया था।
विज्ञापन

बताया जाता है कि फार्मासिस्ट अकबरपुर नगर के शास्त्रीनगर मोहल्ले में रहते हैं। एहतियातन मोहल्ले को सील करने के साथ ही उनके आवास को भी सील कर दिया गया है। इसके अलावा आवास व मोहल्ले को सैनिटाइज भी कर दिया गया है। मोहल्ले के नागरिकों को घरों में रहने की सलाह दी गई है। कोरोना से बचने के लिए सबसे बेहतर यही होगा कि नागरिक खुद को क्वारंटीन रखें।
सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि फिलहाल विनय समेत उनके परिजनों की हालत खतरे के बाहर है। जिले में अब तक कुल 97 कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आ चुके हैं। मौजूदा समय में सिर्फ 33 केस ही एक्टिव हैं। 3 मरीजों की मौत हो चुकी है, जबकि 61 मरीज ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें