फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1584 प्रवासी मजदूरों को लेकर उड़ीसा व छत्तीसगढ़ रवाना हुई विशेष ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले से 1584 प्रवासी मजदूरों को लेकर शुक्रवार को छत्तीसगढ़ उड़ीसा के लिए श्रमिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन रवाना हुई। स्टेशन पर श्रमिकों के स्वास्थ्य का विधिवत परीक्षण किया गया। साथ ही उन्हें लंच पैकेट तथा पानी उपलब्ध कराया गया। डीएम व एसपी ने रेलवे स्टेशन पहुंचकर मजदूरों को भेजे जाने की प्रक्रिया का जायजा लिया।
विज्ञापन

उड़ीसा एवं छत्तीसगढ़ प्रांत के 1584 प्रवासी मजदूर जिले में काम कर रहे थे। इनमें से ज्यादातर मजदूर अलग अलग क्षेत्र के ईंट भट्ठों पर कार्यरत थे। प्रशासन ने बीते दिनों इन मजदूरों को गंतव्य तक पहुंचाने का निर्णय लिया।
इसी क्रम में तय हुआ कि 1584 प्रवासी मजदूरों को स्पेशल ट्रेन से भेजा जाएगा। इस क्रम में शुक्रवार को दिन में विशेष श्रमिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन से छत्तीसगढ़ एवं उड़ीसा जाने के लिए श्रमिक अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां उनकी विधिवत स्क्रीनिंग की गई। इससे पहले इन मजदूरों को जिला प्रशासन तथा ईंट निर्माता समिति के प्रयासों से अकबरपुर स्टेशन तक लाया गया। यहां सभी मजदूरों को लंच पैकेट तथा पानी उपलब्ध करवाया गया।
विज्ञापन

सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने की जिम्मेदारी अलग अलग विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को सौंपी गई थी। एडीएम डॉ पंकज वर्मा ने बताया कि सभी मजदूरों को एक एक कर ट्रेन में बिठाया गया। इसके बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना हो गई।
इससे पहले डीएम राकेश कुमार मिश्र व एसपी आलोक प्रियदर्शी ने अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंचकर प्रबंधन का जायजा लिया। अधिकारियों ने प्रवासी मजदूरों को भरोसा दिलाया कि उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है। वे सुरक्षित ढंग से अपने परिवार के बीच जा रहे हैं। अधिकारियों ने सभी की मंगलमय यात्रा की कामना करते हुए कहा कि उन्हें अपने घरों पर पहुंचकर भी जरूरी एहतियात का पालन करते रहना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें