फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल के फार्मासिस्ट की भी बिगड़ी हालत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल के वरिष्ठ फार्मासिस्ट की हालत मंगलवार को बिगड़ गई। उन्हें लखनऊ रेफर किया गया है। हालांकि अभी उनकी जांच रिपोर्ट नहीं आई है। इसके अलावा जिला अस्पताल के चार अन्य कर्मचारियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इन सभी को एल-1 अस्पताल रमाबाई राजकीय महिला महाविद्यालय में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से पांव पसार रहा है। मंगलवार को उस समय जिला अस्पताल के चिकित्सक व कर्मचारी सन्न रह गए, जब पता चला कि अस्पताल के वरिष्ठ फार्मासिस्ट विनय त्रिपाठी की हालत गंभीर है। एक चिकित्सक ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि उन्हें सांस लेने में काफी परेशानी हो रही थी।
एक्स-रे कराए जाने के दौरान फेफड़े में संक्रमण दिखा। हालत गंभीर देख उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अभी उनकी कोरोना रिपोर्ट नहीं आई है, लेकिन लक्षण उनमें पाए गए हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के चार अन्य कर्मचारी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इनमें संविदा कर्मचारी मुकेश यादव, वार्ड ब्वॉय रतनेश, गार्ड ध्रुव मौर्य व संविदा कर्मचारी कपिल शर्मा शामिल है। इन सभी का इलाज एल-1 अस्पताल रमाबाई राजकीय महिला पीजी कॉलेज में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें