फोटो-04,अंबेडकरनगर के गदाया स्थित सचिवालय में लाभार्थियों को ऋण पत्र सौंपते डीएम राकेश कुमार मिश्
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। पीएम स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि योजना अन्तर्गत मंगलवार को जिले में वृहद ऋण वितरण कार्यक्रम हुआ। जिले के अलग-अलग स्थानों पर आयोजित कार्यक्रम में 2950 पटरी दुकानदारों को 2 करोड़ 95 लाख रुपए का ऋण वितरित किया गया। अकबरपुर में गदायां पंचायत भवन पर डीएम राकेश कुमार मिश्र ने पात्र पटरी दुकानदारों को 10 हजार रुपए का ऋण मुहैया कराया। इसके अलावा टांडा, जलालपुर आदि क्षेत्रों में भी पटरी दुकानदारों को ऋण देने का कार्यक्रम किया गया।
अकबरपुर नगर के पंचायत भवन गदायां में आयोजित कार्यक्रम में डीएम राकेश मिश्र ने पटरी दुकानदारों को ऋण स्वीकृति प्रमाण पत्र सौंपा। डीएम ने कहा कि पीएम स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि योजना के तहत पटरी दुकानदारों को यह ऋण मुहैया कराया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य पटरी दुकानदारों के व्यवसाय को बढ़ाने का है। पटरी दुकानदार इस ऋण के माध्यम से अपना व्यवसाय बढ़ा सकते हैं।
बताया कि जिले में अब तक 2950 पटरी दुकानदारों को ऋण मुहैया कराया गया है। नए 3350 पटरी दुकानदारों का आवेदन पत्र स्वीकृत किया गया है। अकबरपुर में अब तक 500 पटरी दुकानदारों को ऋण मुहैया कराया जा चुका है। जल्द ही उन्हें भी धनराशि मुहैया करायी जाएगी। प्रधानमंत्री ने वर्चुअल संवाद स्थापित किया। इस मौके पर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सरिता गुप्ता, अपर जनपद न्यायाधीश डॉ पंकज कुमार वर्मा, एसडीएम मुईनुल इस्लाम आदि मौजूद रहे।
विद्युतनगर प्रतिनिधि के अनुसार मंगलवार को टांडा में विधायक संजू देवी की मौजूदगी में पटरी दुकानदारों को ऋण मुहैया कराया गया। एसडीएम अभिषेक पाठक की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में 30 पटरी दुकानदारों को ऋण स्वीकृति पत्र सौंपा गया। एसडीएम अभिषेक पाठक ने कहा कि गरीब दुकानदारों की मदद के लिए यह अभियान शुरू किया गया है।
इस मौके पर अधिशाषी अधिकारी मनोज कुमार सिंह, राजेश कुमार, गौरव, उमाशंकर, सरोज, सलमान खान, मोहम्मद हुसैन आदि मौजूद रहे। इल्तिफातगंज नगर पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में 213 पटरी दुकानदारों को मुख्य अतिथि अधिशाषी अधिकारी उपकेश कुमार पासी ने सौंपा। इस मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि नियाज अहमद, वरिष्ठ लिपिक नियाज अहमद व लिपिक हनुमान प्रसाद मिश्र आदि मौजूद रहे।