फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: गोशाला में अव्यवस्था पर पशुधन प्रसार अधिकारी व सचिव होंगे निलंबित

Wed, 23 Apr 2025 10:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बसखारी (अंबेडकरनगर)। विकास खंड बसखारी के मकोइयां में संचालित अस्थायी पशु आश्रय स्थल का सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला ने बुधवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान गोदाम में अधिक आहार और हरा चारा की व्यवस्था न होने जैसी कई अनियमितताएं सामने आईं।
विज्ञापन




ग्राम प्रधान नगमा खातून व सचिव दिनेश यादव की मौजूदगी में सीडीओ ने सबसे पहले गोवंश की पूजन कर माल्यार्पण किया तथा फल व मीठा खिलाया। निरीक्षण के दौरान मौके पर 53 मवेशी स्वस्थ्य पाए गए व गोदाम में 48 क्विंटल भूसा व 7.50 क्विंटल दाना मौजूद मिला। मौके पर दो केयर टेकर मायाराम व राम नरायन मौजूद मिले। दाना निर्धारित मात्रा से अधिक पाया गया, जिससे पता चलता है कि गोवंशों को नियमित रूप से दाना नहीं दिया जा रहा है। इस पर सीडीओ ने पशुधन प्रसार अधिकारी गिरीश यादव, ग्राम विकास अधिकारी दिनेश कुमार यादव को निलंबित करने के आदेश दिए। साथ ही पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसके तिवारी, सहायक विकास अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि व प्रधान के खिलाफ कार्रवाई करने की संस्तुति की है। संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई कर रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें